दुनिया के हर कोने में युवा राजनीति का हिस्सा बनने के लिए तैयार बैठे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई राजनीतिक पार्टियां भी युवाओं को मौका देने के लिए तैयार है, पर आज भी भारत की राजनीति में युवाओं की भागीदारी कम देखने को मिलती है जिसके कारण युवाओं की भी रुचि राजनीति से हटती जा रही है। इस लिए युवाओं की राजनीति में भागीदरों की संख्या बढ़ाने और युवाओं को 32 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए Iyuva की मुहिम के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह ने लोकसभा सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्रा से हुई चर्चा का प्रसारण लाइव खबर, एवी स्टार न्यूज और एनएमएफ जैसे चैनलों पर दिखाया गया।