
रिठाला विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक महेन्द्र गोयल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिसमें उनपर एक महिला ने अपने साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। प्रशांत विहार थाने में दर्ज कराए गए मामले में सिर्फ विधायक ही नहीं बल्कि उसके भाई के खिलाफ भी शिकायत की गई है। फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता के मुताबिक, करीब 2 साल पहले वह पेंशन के काम से विधायक के सेक्टर 13 रोहिणी स्थित अपार्टमेंट गई थी। उस वक्त विधायक घर पर अकेला था। यहीं उसने पीड़िता के साथ बंदूक दिखाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए और किसी को न बताने की धमकी दी। साथ ही डरा धमकाकर आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की धमकी भी दी।
दिन-प्रतिदिन हमारे समाज में महिला के साथ हुए शोषण के ऐसे बहुत से किस्से सुनने को मिलते हैं, जिसमें महिलाओं को शिकार बनाया जाता है। देश में महिलाओं की स्थिति इतनी खराब है कि हर दिन न जाने कितनी खबरें मिलती है जिसमें महिला शोषण का शिकार होती हैं। इस गंदी मानसिकता को दूर करने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है। महिलाओं को मजबूत बनने की और अपने हक के लिए लड़ने की जरूरत है। जिसके लिए देश की गंदी राजनीति को बदलने की आवश्कता है। देश के युवाओं को खुद अपने लिए लड़ना होगा। जिसके लिए देश की राजनीति में अपनी भागीदारी बढ़ाकर अपना हक मांगना होगा। यही कोशिश है Iyuva की जो राजनीति में युवाओं को 32% की आरक्षण दिलाना चाहता है जिसमें युवाओं का साथ होना भी जरूरी है तभी देश में कुछ बदलाव आ पाएगा।