सबसे कम उम्र में देश के लिए दी थी जान…
हिंदुस्तान की आजादी के लिए ना जाने हमारे देश के कितने युवा फांसी पर चढ़ गए। उन्हीं में से एक ऐसा नाम है खुदी राम बोस, जो सबसे कम उम्र में देश के लिए फांसी पर चढ़ गया। 3 दिसंबर, 1889 को बंगाल के मिदनापोर जिले में जन्में खुदीराम बोस क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी थे। बचपन में ही उनके माता-पिता का निधन हो दया था, जिसके बाद उनकी बड़ी बहन ने उन्हें पाला-पोसा था। देशप्रेम से भरे हुए खुदीराम ने बेहद कम उम्र से सभाओं में शामिल होने लगे थे। देश को आजाद कराने के लिए पढ़ाई छोड़ने के बाद खुदीराम …