युवाओं को स्वतंत्रता का महत्व समझाने के लिए किया था प्रेरित
पंजाब के लायलपुर शहर में जन्मे सुखदेव थापर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख क्रांन्तिकारी थे। जिन्हें 23 मार्च 1931 को फाँसी पर लटका दिया गया था। इनकी शहादत को आज भी सम्पूर्ण भारत में सम्मान के नजरिए से देखा जाता है। सुखदेव हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के सदस्य थे। वह पंजाब और उत्तर भारत के अन्य शहरों में क्रांतिकारी गतिविधियाँ सम्भालते थे। उनका जीवन देश और देश हित को पूरी तरह समर्पित था। उन्होंने लाहौर के नेशनल कालेज में युवाओं को भारत का गौरवशाली इतिहास बताकर उनमें देशभक्ति जगाने का काम भी किया था। लाहौर में ही सुखदेव ने …