बिना राजनीति में बदलाव के नही होगा महिलाओं का विकास
दुनिया में जहां एक तरफ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा हैं। वहीं महिलाओं के खिलाफ हिंसा की वारदातें बढ़ती जा रही है। भारत में महिलाओं पर होती हिंसा, जुर्म और भेदभाव से क्या देश का विकास हो सकेगा? देश के अलग-अलग हिस्सों में यहां तक की राजधानी दिल्ली में भी महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसक वारदातें खत्म होने का नाम नही ले रही है। क्यों देश की सरकार महिलाओं के लिए कदम नहीं उठाती? जरूरी है कि देश में ऐसी सरकार आए जो महिलाओं की रोजमर्रा की परेशानियों को समझें और उनकी सुरक्षा के लिए कदम उठाए। देश …