नामी हस्तियों के बजाय युवाओं को मिलें उनका हक
लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में गौतम गंभीर ने भाजपा ज्वाइन की। इस दौरान उन्होंने कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित हुए हैं। अरुण जेटली ने कहा, भाजपा का अब काफी विस्तार हुआ है। देश के अन्य हिस्सों में भी, विस्तार हुआ, पहले जहां हम कमजोर होते थे, अब हम जीतने की स्थिति में है। पहले कहा जाता था कि हम कैडर बेस्ड पार्टी हैं। यह हमारी विशेषता है, मगर अब हम कैडर बेस्ड मास पार्टी भी बने …
आखिरी लम्हें में भी देश के लिए गाया था ‘मेरा रंग दे बसन्ती चोला’
23 मार्च 1931 यानी आज ही के दिन भारत के वीर सपूत क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव को फांसी दे दी गई थी। 1928 में देश की आजादी के लिए भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु तीनों ने लाहौर में एक ब्रिटिश जूनियर पुलिस अधिकारी जॉन सॉन्डर्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद तीनों पर सांडर्स को मारने के अलावा देशद्रोह के केस में दोषी माना गया। 7 अक्टूबर 1930 को फैसला सुनाया गया कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी पर लटकाया जाए। फांसी का दिन 24 मार्च 1931 तय किया गया। तीनों …
भ्रष्टाचार मिटाना है, युवाओं को राजनीति में लाना है…
पंजाब नेशनल बैंक से हजारों करोड़ का लोन फ्रॉड करके भागे हीरा कारोबारी नीरव मोदी की लंदन में गिरफ्तारी से विपक्षी दल कोई खास प्रभावित नहीं दिख रहे हैं। गिरफ्तारी को लेकर अधिकांश विपक्षी नेता सवाल पूछ रहे हैं कि वह देश छोड़ने में कामयाब कैसे हुआ था? इसके साथ ही लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई की टाइमिंग को लेकर भी विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने नीरव मोदी की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि इसमें मोदी सरकार को कोई श्रेय नहीं जाता है। उन्होंने सवाल किया, ‘ये उपलब्धि है? जाने किसने …
70 साल से अधिक उम्र के नेताओं की बजाय युवा का हो राजनीति में राज
भारतीय जनता पार्टी ने होली की शाम जारी लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश के 28 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी ने इनमें से अपने छह वर्तमान सांसदों के टिकट काट दिए हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन राम शंकर कठेरिया शामिल हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी और राजनाथ सिंह लखनऊ की अपनी पहले की सीटों पर दोबारा किस्मत आजमाएंगे। वहीं पार्टी ने वीवीआईपी सीट मानी जाने वाली अमेठी लोकसभा सीट से स्मृति ईरानी को फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मैदान में उतारा है। लेकिन बीजेपी …
युवाओं का साथ न देकर कब तक युवा बुजुर्गों का साथ देंगे
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सोमवार को सीआरपीएफ जवानों पर हुए नक्सली हमले में एक जवान शहीद हो गया जबकि पांच जवान घायल हुए हैं। साथ ही नक्सलियों ने IED धमाके के बाद सीआरपीएफ जवानों पर फायरिंग भी की। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया हैं। जिनमें से दो जवानों की हालत गम्भीर बताई जा रही है। नक्सलवादी दावा करते हैं कि वो आदिवासियों, छोटों किसानों और गरीबों की लड़ाई लड़ रहे हैं और जानकारों का मानना हैं कि स्थानीय लोगों के समर्थन के कारण ही इन्हें कामयाबी भी मिलती है। पर यह कैसी …
राजनीति के मायने बदलने के लिए युवाओं की है जरूरत
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को बहादुरी सम्मान कई जवानों और शहीद जवानों की पत्नियों को मेडल देकर सम्मानित किया। इसमें जम्मू-कश्मीर के रहने वाले एक 14 वर्षीय एक लड़के को भी सम्मानित किया। इरफान रमज़ान शेख को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। इरफान ने वर्ष 2017 में 14 साल की उम्र में उसके घर पर तीन आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले को नाकाम किया था। पर क्या सिर्फ शौर्य चक्र के ही लायक है देश के युवा? देश के युवा हर तरह से कोशिश करते हैं कि वह देश को सम्मान और ग्रव का एहसास कराए। पर क्या …
‘देश को प्रधानमंत्री चाहिए चोर और चौकीदार नही’
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एक कार्यक्रम में कराए गए डिबेट के दौरान Iyuva के प्रेसिडेंट रूद्र प्रताप सिंह ने बीजेपी प्रवक्ता से कहा कि देश को प्रधानमंत्री चाहिए, चौकीदार नहीं। और यह बात हर तरह से गलत नहीं है कि देश को एक ऐसे प्रधानमंत्री की जरूरत है जो देश की चौकीदारी की बजाय देश की तरक्की के साथ-साथ जनता के बारें में सोचे उनकी जरूरतों को समझें। प्रधानमंत्री मोदी ने यह तो कह दिया कि देश को चौकीदार की जरूरत है पर क्या चौकीदार होने के बाद भी देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध, और राजनीति में भ्रष्टाचार …
युवाओं के साथ हो रहे अपराधों को रोक कर रोज़गार देने की है ज़रूरत
युवाओं को पढ़ा लिखा कर आमिर बनाने का झांसा देकर युवाओं की तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे है। युवाओं को दूसरे राज्यों से लाया जाता है और उसके बाद उन्हें 5 से 20000 हज़ार में बेचा दिया जाता है। जिसके बाद लोगों से जबरन नशीले पदार्थो की तस्करी कराई जाती है। हरियाणा बाल संरक्षण आयोग और बाल कल्याण समिति की जांच में अहम जानकारी हाथ लगी है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली का एक गिरोह भी इसमें शामिल है। युवाओं को झारखण्ड से लाया जाता है इसके बाद मासूमों को हरियाणा के रोहतक, पानीपत, सोनीपत, कैथल, फतेहाबाद, भिवानी, झज्झर के …
70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को किया जाए राजनीति से दूर
बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची से पहले बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। दरअसल, आंध्र प्रदेश में विधानसभा की 175 सीटें हैं। जिसमें बीजेपी ने अरुणाचल की 54 सीटों और आंध्र प्रदेश की 123 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पर क्या इन उम्मीदवारों की सूची में कही भी युवाओं का नाम है। देश में चुनावों के समय देश में युवाओं के विषय या युवाओं को प्रचार …
चौकीदार नाम बदलने की जगह काम में चाहिए परिवर्तन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर अपना नाम बदल दिया है। जहां पहले उनका ट्विटर हैंडल नरेंद्र मोदी था अब उसे बदलकर ‘चौकीदार नरेंद्र मोदी’ कर दिया गया है। मोदी ही नहीं बल्कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय पीयूष गोयल ने भी अपने नाम के आगे ट्विटर पर चौकीदार लगा लिया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने ट्विटर अकाउंट से ‘जिसने बनाया स्वच्छता को संस्कार…वो है चौकीदार।’ नाम के कैप्शन के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। पर क्या नाम के आगे चौकीदार लगाने से देश में भ्रष्टाचार, बलात्कार जैसी अपराध खत्म हो जाएंगे। देश में नाम की …