इंजीनियर लड़की के सरपंच बनने से हुआ गांव का विकास
आज समाज में महिलाओं की स्थिति में पहले के मुकाबले काफी सुधार देखने को मिलता है। जहां एक तरफ महिलाओं के साथ हिंसा के मामले सुनने को मिलते है तो वहीं दूसरी तरफ उनको सम्मान दिया जाता है। इन्हीं में से एक इंजीनियरिंग लड़की प्रवीण कौर है, जिसे हरियाण में कैथल के ककराला कुचिया गांव की सरपंच बनाया गया। नौकरी छोड़कर उसने जब सरपंची की राह पकड़ी तो गांव विकास की ओर बढ़ चला। गांव वालों ने उसे सर्वसम्मति से अपना मुखिया चुना तो बिटिया ने भी बेहतर काम कर दिखाया। यह है हमारे देश की लड़कियां। जब एक लड़की गांव …