70 साल से अधिक उम्र के नेताओं का चुनावी बहिष्कार!
विश्व में भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। कहते हैं किसी देश का युवा उसका केंद्र बिंदु होता है। लेकिन दूसरी तरफ उसको देश की राजनीति में वह दर्जा नहीं दिया जाता, जितना उम्र दराज लोगों को दिया जाता है। स्वतंत्रता के बाद से अब तक देश की बागडोर बुजुर्ग नेताओं के हाथ में रही है। ज्यादातर नेता 70 वर्ष से अधिक उम्र के रहे हैं। 78 वर्ष के गांधी जी से लेकर 72 वर्ष के सरदार पटेल तक राजनीतिक पद पर आसीन थे। प्रधानमंत्री पद पर 81 वर्ष के मोरारजी देसाई, 71 वर्ष के श्री नरसिंहा राव और 75 …
बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए संसद में जरूरी है युवा
तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर सबके होश उड़ जाएंगे। एक ऐसा गिरोह जो सुनसान जगहों पर जा रही लड़कियों को अपना शिकार बनाता था। इस गैंग का खुलासा तब हुआ जब एक 19 साल की छात्रा इस गैंग का शिकार बनी। 12 फरवरी को पोलाची में एक मामला सामने आया था। इसमें 4 युवकों ने एक छात्रा को कार के अंदर खींचकर उसका रेप किया और वीडियो बनाया। हैरान कर देने वाली बात यह है कि जब इस केस की जांच हुई तो पता चला कि अब तक यह गैंग लगभग 50 …
संसद में 32% आरक्षण के साथ देश के युवाओं का हो योगदान
नोएडा के सेक्टर-8 में कारोबारी के घर महिला को बंधक बनाकर लाखों की लूट को अंजाम देने का मामला सामने आया है। बदमाश रात को घर में घुसकर ढाई लाख रुपये और 15 लाख रुपये की ज्वैलरी लूटकर ले गए। लूट के बाद बदमाशों ने घर के पर्दे में आग लगा दी और भाग गए। जिससे कोई भी जल्दी एक्शन में न आ पाए। यह है हमारे देश के हालत, जहां कोई भी सुरक्षित नहीं है। दिन हो या रात कभी-भी-कोई भी घटना घटित हो जाती है। कब सुधरेंगे देश के हालात? समाज में कब सुरक्षित होंगे लोग? कब उठेगा …
भारत में 65% आबादी वाले युवाओं को मिलें राजनीति में आरक्षण का अधिकार
लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावों की तारीख घोषित होने के साथ देश की राजनीतिक पार्टियां चुनावों के लिए अपनी पार्टियों के प्रचार-प्रसार में लग गई हैं। वहीं चुनावों में युवाओं की भूमिका भी सामने आ गई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 2019 के लोकसभा चुनाव में नौ फीसदी वोटर पहली बार शामिल होंगे। देश में 90 करोड़ लोग इस बार वोट डालेंगे। जिनमें 8.40 करोड़ नये मतदाता हैं। और करीब 1.5 करोड़ युवा मतदाताओं की आयु 18-19 साल के बीच है। वहीं 25 करोड़ वोटर 24 साल से कम उम्र के होंगे। यह मतदाता बेहद खास हैं, क्योंकि …
युवाओं को राजनीति में लाने के लिए संसद में रखा जाए 32% आरक्षण का प्रस्ताव
लोकसभा चुनावों की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा है कि अगर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस हाथ मिला लें तो बीजेपी को हराया जा सकता है। ये अलग बात है कि उनकी विनती दिल्ली के लिए नहीं बल्कि हरियाणा के लिए थी लेकिन इसके मायने गंभीर हैं। जिसको लेकर सभी लोग ताज्जुब भी है क्योंकि अभी हाल में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने दो टूक कह दिया कि आम आदमी पार्टी से कोई अलायंस नहीं होगा। इसके बावजूद भी अरविंद केजरीवाल ने यह प्रस्ताव रखा। अब सवाल यह है …
हर युवा को अपने अधिकारों के लिए उठानी चाहिए आवाज
भिसार गांव के सचेंडी थानाक्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें एक लड़की ने अपने हक के लिए आवाज उठाई। उस नौजवान लड़की की शादी किसी अधेड़ से कराई जा रही थी। जयमाला के दौरान जब दुल्हन ने दुल्हे को देखा तो वरमाला फेंकते हुए लड़की ने चीखते हुए कहा- मेरे साथ धोखा हुआ है। ये देख वहां मौजूद बाराती हैरान रह गए। इस दौरान मां ने बेटी पर काफी दबाब बनाया, लेकिन वह अपने फैसले पर अड़ी रही। काफी समझाने के बाद भी लड़की शादी के लिए तैयार नहीं हुई। एक तरह से देखा जाए तो यह सही भी है …
राजनीति में भी ऐसे जुनूनी युवाओं की है जरूरत
हमारे देश में ऐसी कई जगह हैं जहां के बच्चे आर्थिक तंगी की वजह से पढ़ नहीं पाते। कुछ बनने की चाह रखने वाले बच्चों के सपने अधूरे रह जाते हैं।ऐसे ही बच्चों को तालीम दिलाकर उनकी हसरतों को पूरा कराने में एक संस्था से जुड़े युवा निस्वार्थ भाव से जुटे हैं। कॉलेज में पढऩे वाले युवा गली-कूचों में कचरा बीनने वाले बच्चों को शिक्षित करने का काम कर रहे है। यह बच्चे मजबूरी में सुबह उठते ही गली-गली घूमकर कूड़ा बीनने निकलते हैं। साथ ही अब इस संस्था के युवा ढोलक बस्ती में दूसरी शाखा खोलने की तैयारी कर …
दुनिया को भी युवाओं की अहमियत समझने की है जरूरत
जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करवाने के लिए भारत ने अबकी बार पूरी तैयारी की है। पहले कई बार ऐसा हुआ है कि चीन सबूत ना होने का बहाना बना कर अपना वीटो पावर का इस्तेमाल मसूद अजहर के हक में करता है, लेकिन इस बार उसके लिए ऐसा करना आसान नहीं होगा। क्योंकि भारत कई ऐसे सबूत UNSC में रखने वाला है जो मसूद अजहर की मुश्किलें बढ़ाएंगे। पर क्या भारत या फिर किसी अन्य देशों ने मिलकर युवाओं के लिए राजनीति में आरक्षण के फैसले पर एक साथ हुए हैं। भारत या अन्य देश …
मतदान के लिए जागरूक करने के साथ राजनीति में हिस्सा लेना भी है जरूरी
लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्मी कलाकारों, सिंगर्स, नेताओं, खिलाड़ियों और मीडिया को टैग कर ट्विटर पर युवाओं से मतदान करने की अपील करते हुए लिखा, “मेरे दोस्त रणवीर सिंह, वरुण धवन और विक्की कौशल. कई युवा आपकी प्रशंसा करते हैं. उन्हें यह बताने का समय आ गया है- अपना टाइम आ गया है और ये समय है आपके पास के वोटिंग सेंटर पर जोश हाई करने का.” पर क्या PM मोदी ने युवाओं को राजनीति में हिस्सा लेने के लिए भी प्रेरित किया है? युवाओं के लिए मतदान करना जरूरी है …
देश की राजनीति से कब खत्म होगा वंशवाद?
जैसे-जैसे 2019 लोकसभा चुनाव करीब आ रहे हैं वैसे-वैसे उम्मीदवारी भी तेज होती जा रही है। खबर है कि महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटील के बेटे सुजय विखे पाटील मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए। जिससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। वहीं बात करें सुजय विखे पाटील की तो वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के बेटे हैं और वंशवाद से जुड़ी है। लेकिन यह वंशवाद राजनीति से कब दूर होगा, ताकी देश की नई पीढ़ी को भी राजनीति में आने का मौका मिल सके। राजनीति पर वंशवाद क्यों क्यों हावी रहता है? कब …
