
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को चार और उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, यूपी के गोंडा से विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह को टिकट दिया गया है। वहीं, संभल सीट से शफीकुर्र रहमान को उम्मीदवार बनाया गया है। पहले खबरें थी कि मुलायम सिंह यादव अपने पुराने गढ़ संभल से समाजवादी पार्टी अपर्णा यादव को लोकसभा चुनाव लड़ा सकते है। वहीं खुद मुलायम सिंह यादव अपनी पुत्रवधु अपर्णा यादव को इस सीट पर चुनाव लड़ाने के इच्छुक थे। पर उम्मीदवारों की सूची में किसी भी युवा का नाम सामने नही आया। क्यों युवाओं को राजनीति में लड़ने का मौका नही दिया? देश में युवाओं में काबिलियत और हुनर दोनों है पर उनके उस हुनर को अहमियत नही दी जाती। इसीलिए जरूरी है कि युवाओं को संसद में लाया जाए। उन्हें राजनीति से जोड़ा जाए। जिसके लिए Iyuva मांग करता है कि युवाओं को राजनीति में उनके हक के साथ-साथ 32% आरक्षण दिया जाए। और देश के भविष्य को उज्जवल बनाया जाए।