राष्ट्रीय अखंडता के लिए युवाओं के हाथ में हो देश की बागडोर

राष्ट्रीय अखंडता के लिए युवाओं के हाथ में हो देश की बागडोर

भारत एक विशाल देश है। जहां सभी जाति-प्रजाति के लोग रहते हैं। सबको एकजुट रहने के संदेश दिए जाते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी जगह-जगह दंगे फसाद होते ही रहते हैं। जिससे देश की अखंडता भंग होती है। साथ ही लोगों के बीच मन-मुटाव होने लग जाते हैं। जिसको देखते हुए हमें राष्ट्रीय अखंडता के रास्ते में आने वाली बाधाओं जैसे कि राष्ट्रीय रूढ़िवाद, क्षेत्रीयवाद, जातीयता, जातिवाद और सांप्रदायिकता की शाक्तियों का मुकाबला करने की आवश्यकता है। जिसको सिर्फ युवा पीढ़ी की समझदारी या कहें कि हिस्सेदारी से ही सुलझाया जा सकता है। साथ ही राष्ट्र की प्रगति के लिए विचारों की एकता और आपसी भाईचारा बहुत जरूरी है और देश के युवा राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं।
भारत की लगभग 66 प्रतिशत जनसंख्या युवा है और इसलिए राष्ट्रीय एकता में उनकी भूमिका बहुत महत्तवपूर्ण हैा इसके लिए जरूरी है कि युवाओं को राजनीति में आरक्षण मिलना चाहिए। जिससे युवा राजनीति में आकर देश के लिए कुछ कर सके। इसके लिए Iyuva की मांग है कि युवाओं को राजनीति में 32% आरक्षण मिलना चाहिए, जिससे देश के हालातों में सुधार आ सके।

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *