भ्रष्टाचार मिटाए बिना देश का विकास संभव नही

भ्रष्टाचार मिटाए बिना देश का विकास संभव नही

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी नीरव मोदी लंदन में रह रहा है। लंदन के वेस्ट एंड इलाके में हुलिया बदलकर 80 लाख पाउंड (करीब 72 करोड़ रुपए) के अपार्टमेंट में रह रहा है। नीरव हर महीने अपार्टमेंट का करीब 15.5 लाख रुपए किराया दे रहा है। भारतीय अफसरों ने नीरव के खाते फ्रीज कर दिए हैं। इंटरपोल ने उसकी गिरफ्तारी के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के बावजूद नीरव लंदन में बिजनेस चला रहा है। लेकिन अभी तक देश के राजनेताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई पहल नही की है। अगर ऐसे ही देश के राजनेता भ्रष्टाचार के खिलाफ कदम नही उठाएंगे तो आज के युवाओं को क्या सीख मिलेगी। आज के युवा राजनीति में आने से भी कतराएंगे। इसीलिए जरूरी है कि देश में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए युवाओं को राजनीति में लाया जाए। जो भ्रष्टाचार जैसे कामों को राजनीति और देश से दूर रख सकें। इसीलिए Iyuva ऐसी ही राजनीति का साथ देना चाहता है जिसमें युवाओं का साथ हो। जिससे देश में एक नई सोच के साथ- साथ नई राजनीति की पहल हो। जिसमें आप हमारा साथ दें और देश का भविष्य उज्जवल बनाने में मदद करें।

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *