बिना राजनीति में बदलाव के नही होगा महिलाओं का विकास
दुनिया में जहां एक तरफ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा हैं। वहीं महिलाओं के खिलाफ हिंसा की वारदातें बढ़ती जा रही है। भारत में महिलाओं पर होती हिंसा, जुर्म और भेदभाव से क्या देश का विकास हो सकेगा? देश के अलग-अलग हिस्सों में यहां तक की राजधानी दिल्ली में भी महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसक वारदातें खत्म होने का नाम नही ले रही है। क्यों देश की सरकार महिलाओं के लिए कदम नहीं उठाती? जरूरी है कि देश में ऐसी सरकार आए जो महिलाओं की रोजमर्रा की परेशानियों को समझें और उनकी सुरक्षा के लिए कदम उठाए। देश …
यह किस राह पर चल रहे हैं देश के युवा?
जम्मू में एक बार फिर सड़क के बीचों बीच बस स्टैंड के पास आतंकी बम धमाका हुआ है, जिसमें 32 लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई। वहीं बस स्टैंड पर ग्रेनेड फेंकने वाले संदिग्ध आतंकी यासिर भट्ट को गिरफ्तार कर लिया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी मनीष कुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के कहने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। साथ ही गिरफ्तार किए गए यासिर भट्ट ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। वहीं बात करें युवाओं की तो आए दिन कोई-न-कोई घटना घटित होने की खबर मिल जाती …
कब तक चलता रहेगा आयोध्या विवाद?
सालों से चले आ रहे राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। हर बार नई तारीख और सुनवाई होती है इसके बाद भी कोई हल नहीं निकल पाता। सुप्रीम कोर्ट ने विवादास्पद 2.77 एकड़ भूमि तीन पक्षकारों-सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और रामलला के बीच बराबर-बराबर बांटने के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 2010 के फैसले के खिलाफ दायर 14 अपील पर सुनवाई के दौरान मध्यस्थता के जरियो विवाद सुलझाने की संभावना तलाशने का सुझाव दिया था। वहीं निमोही अखाड़ा और मुस्लिम पक्षकार का कहना है कि वह इस मामले में मध्यस्थता के लिए …
युवाओं के राजनीति में आने से होगा महिला शोषण मुक्त समाज
रिठाला विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक महेन्द्र गोयल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिसमें उनपर एक महिला ने अपने साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। प्रशांत विहार थाने में दर्ज कराए गए मामले में सिर्फ विधायक ही नहीं बल्कि उसके भाई के खिलाफ भी शिकायत की गई है। फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता के मुताबिक, करीब 2 साल पहले वह पेंशन के काम से विधायक के सेक्टर 13 रोहिणी स्थित अपार्टमेंट गई थी। उस वक्त विधायक घर पर अकेला था। यहीं उसने पीड़िता के साथ बंदूक दिखाकर जबरन शारीरिक संबंध …
युवाओं को राजनीति में आपसी भाईचारे से बढ़ाने होंगे अपने कदम
उत्तर प्रदेश में संतकबीर नगर के सांसद और विधायक का एक ऐसा मामला सामने आया है कि जिसको सुनकर सबके होश उड़े हुए हैं। दरअसल, भाजपा के सांसद शरद त्रिपाठी और मेंहदावल से भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल के बीच बुधवार शाम सार्वजनिक रूप से मारपीट हुई। जिसमें सांसद शरद त्रिपाठी ने अपने ही पार्टी के विधायक पर जूतों की बारिश कर दी। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और जमकर बवाल भी हुआ। यह हैं हमारे देश के नेता जो किसी और की बात तो दूर अपनी ही पार्टी के नेताओं से …
युवाओं को अपने साथ हो रहे शोषण को रोकने की है जरूरत
थाणे पुलिस ने एक ऐसे फर्जी इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट का पर्दा फाश किया जो छात्रों को बिना परिक्षा दिए सर्टिफिकेट मुहैया कराने का दावा करता है और डिग्री मुहैया कराने के बदले छात्रों से मोटी रकम वसूल करते हैं। पुलिस के मुताबिक करोड़ी रोड सदर में एक इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट बिना सरकारी मान्यता के 14 सालों से चलता आ रहा है। पुलिस ने कुछ लोगों को इस मामले में हिरासत में लिया है लेकिन संचालक और ऑफिस स्टाफ की तलाश अब भी की जा रही है। ऐसे और मामले पहले भी देखने को मिले हैं, जिसका शिकार युवा बनते हैं। इसी तरह …
देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए हों कड़े नियम
आए दिन समाज में महिलाओं के साथ हिंसा की खबरें आती रहता हैं। देश में हर साल न जाने कितनी महिलाएं रेप, छेड़छेड़, घरेसी हिंसा की शिकार होती हैं। हर दिन महिलाओं से जुड़ी कोई-न-कोई खबर मिलती ही है, जिसमें या तो किसी महिला के साथ रेप होता है या उन्हें घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ता है, जिसमें उसे प्रताड़ित किया जाता है या उसकी हत्या कर दी जाती है। यह एक दयनीय स्थिति है जिसके लिए कोई ठोस कदम उठाना जरूरी है। यह एक सोचने वाली बात है आखिर देश में क्यों इतने अपराध बढ़ रहे हैं? क्या …
देश में भ्रष्टाचार मिटाने के लिए हो युवा सरकार
देश में भ्रष्टाचार इतना बढ़ता जा रहा है कि इससे सीबीआई जो एक जांच एजेंसी है वो भी नहीं बच पाई है। सीबीआई जो खुद भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच करती है, आज उस पर ही भ्रष्टाचार का आरोप लगा हुआ है। उसकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए गये। सीबीआई सरकार के अधीन काम करती है और इस पर केंद्र सरकार के एजेंट के रूप में पक्षपातपूर्ण कार्य करने का आरोप लगा है। इन सभी समस्याओं के पीछे देश की गंदी राजनीति ही है। इसलिए देश में एक अच्छी दुरूस्त सत्ता का होना जरूरी है। जिसके लिए Iyuva की …
अंधियारे में बीत रहा देश के बच्चों का जीवन
ऐसा लगता है भारत के लोगों का भविष्य अंधियारे में बीत रहा है। देश में अभी कई जगह ऐसी हैं जिनका विकास सही तरह से होना बाकी है। झारखंड के ऐसे कई गांव हैं जहां बिजली ही नहीं है जिससे वहां के बच्चों को लालटेन जला कर पढ़ाई करनी पड़ती है, और इसका हल कौशल विकास योजना के तहत ऊर्जा मंत्रालय और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) मुंबई ने ऐसे निकाला कि गांव की 35 महिलाओं को लालटेन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। जिससे अब महिलाओं से लालटेन बनवाकर गांव के बच्चों को पढ़ाई करने के लिए बांटे जाते हैं। अब …
दमघोंटू शहर में सांस ले रहे देश के युवा
भारत सबसे बड़ा युवा आबादी वाला देश है। जहां युवाओं के लिए ढ़ेरों समस्याएं हैं। इन्हीं में से एक है प्रदूषण। जो देश में सबसे बड़ा खतरा खड़ा कर सकता है। समाज का हर एक नागरिक इस परेशानी को झेल रहा है। साथ कई बिमारियों का शिकार भी हो रहा है। लेकिन सरकार इसके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। बता दें वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में छठा सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर नोएडा है। जहां प्रदूषण इतना ज्यादा है कि किसी भी व्यक्ति के लिए बिना मास्क लगाए बहार जाना खतरे से खाली नहीं है। …