भ्रष्टाचार मिटाए बिना देश का विकास संभव नही
पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी नीरव मोदी लंदन में रह रहा है। लंदन के वेस्ट एंड इलाके में हुलिया बदलकर 80 लाख पाउंड (करीब 72 करोड़ रुपए) के अपार्टमेंट में रह रहा है। नीरव हर महीने अपार्टमेंट का करीब 15.5 लाख रुपए किराया दे रहा है। भारतीय अफसरों ने नीरव के खाते फ्रीज कर दिए हैं। इंटरपोल ने उसकी गिरफ्तारी के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के बावजूद नीरव लंदन में बिजनेस चला रहा है। लेकिन अभी तक देश के राजनेताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई पहल नही की है। अगर ऐसे ही देश के राजनेता भ्रष्टाचार के …
देश का भविष्य क्यों जा रहा अंधकार में…
दिल्ली में पंजाबी बाग पुलिस फोर्स ने दिन में नौकरी करने और रात में लूटपाट करने वाले दो हाई प्रोफाइल लुटेरे को गिरफ्तार किया। पश्चिम विहार के रहने वाले कशिश कालरा और अंकित नाम के दो हाई प्रोफाइल लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जो दिन में अच्छी नौकरी करते और रात में कैब ड्राइवर से लूटपाट करके गाड़ियां और सामान चुराते थे। इनमें से कशिश कालरा एक प्राइवेट बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर की पोस्ट पर काम करता है। दोनों आरोपियों ने पश्चिम विहार से पीतमपुरा जाने के लिए ola कैब बुक कराया और मोदी मोतीपुर इलाके में जाकर ड्राइवर …
युवाओं के भविष्य को सुधारने की है चुनौती
किसी भी देश के विकास में युवाओं का अधिक महत्व होता है लेकिन भारतीय समाज में युवा तो हैं पर उनकी स्थिति बेहद खराब है। इस समय उनके भविष्य का सवाल अधिक महत्व रखता है इसलिए जरूरत है कि उन्हें सही रास्ता दिखाया जाए, प्रेरणादायक सुझाव दिए जायें। साथ ही जो युवा समझदार हैं और देश के लिए कुछ करने की चाह रखते हैं उन्हें देश की राजनीति में आगे आने का मौका दिया जाए। इस युवा पीढ़ी को राजनीति में लाने की जरूरत है। ताकी देश का विकास सही दिशा में हो सके। साथ ही युवाओं को राजनीति में …
कब तक अयोध्या विवाद में उलझकर रह जाएगी देश की राजनीति
सुप्रीम कोर्ट की ओर से अयोध्या विवाद को लेकर सर्वमान्य समाधान के लिए मध्यस्थता का रास्ता अपनाते हुए रिटायर्ड जस्टिस इब्राहिम खलीफुल्लाह की अगुवाई में तीन सदस्यीय मध्यस्थता कमेटी गठित की है। जिसमें श्रीश्री रविशंकर और श्रीराम पंचू शामिल है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की आपत्ति से अब राजनीति शुरू हो गई है। क्या देश के नेता और लोग मंदिर पर भी राजनीति करना नही छोड़ सकते? देश की राजनीतिक पार्टियां हर मसले को एक राजनीति रूप देने में क्यों लग जाते हैं। इसीलिए जरूरी हो गया है कि अब देश की राजनीति …
इंजीनियर लड़की के सरपंच बनने से हुआ गांव का विकास
आज समाज में महिलाओं की स्थिति में पहले के मुकाबले काफी सुधार देखने को मिलता है। जहां एक तरफ महिलाओं के साथ हिंसा के मामले सुनने को मिलते है तो वहीं दूसरी तरफ उनको सम्मान दिया जाता है। इन्हीं में से एक इंजीनियरिंग लड़की प्रवीण कौर है, जिसे हरियाण में कैथल के ककराला कुचिया गांव की सरपंच बनाया गया। नौकरी छोड़कर उसने जब सरपंची की राह पकड़ी तो गांव विकास की ओर बढ़ चला। गांव वालों ने उसे सर्वसम्मति से अपना मुखिया चुना तो बिटिया ने भी बेहतर काम कर दिखाया। यह है हमारे देश की लड़कियां। जब एक लड़की गांव …
बिना राजनीति में बदलाव के नही होगा महिलाओं का विकास
दुनिया में जहां एक तरफ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा हैं। वहीं महिलाओं के खिलाफ हिंसा की वारदातें बढ़ती जा रही है। भारत में महिलाओं पर होती हिंसा, जुर्म और भेदभाव से क्या देश का विकास हो सकेगा? देश के अलग-अलग हिस्सों में यहां तक की राजधानी दिल्ली में भी महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसक वारदातें खत्म होने का नाम नही ले रही है। क्यों देश की सरकार महिलाओं के लिए कदम नहीं उठाती? जरूरी है कि देश में ऐसी सरकार आए जो महिलाओं की रोजमर्रा की परेशानियों को समझें और उनकी सुरक्षा के लिए कदम उठाए। देश …
यह किस राह पर चल रहे हैं देश के युवा?
जम्मू में एक बार फिर सड़क के बीचों बीच बस स्टैंड के पास आतंकी बम धमाका हुआ है, जिसमें 32 लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई। वहीं बस स्टैंड पर ग्रेनेड फेंकने वाले संदिग्ध आतंकी यासिर भट्ट को गिरफ्तार कर लिया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी मनीष कुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के कहने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। साथ ही गिरफ्तार किए गए यासिर भट्ट ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। वहीं बात करें युवाओं की तो आए दिन कोई-न-कोई घटना घटित होने की खबर मिल जाती …
कब तक चलता रहेगा आयोध्या विवाद?
सालों से चले आ रहे राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। हर बार नई तारीख और सुनवाई होती है इसके बाद भी कोई हल नहीं निकल पाता। सुप्रीम कोर्ट ने विवादास्पद 2.77 एकड़ भूमि तीन पक्षकारों-सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और रामलला के बीच बराबर-बराबर बांटने के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 2010 के फैसले के खिलाफ दायर 14 अपील पर सुनवाई के दौरान मध्यस्थता के जरियो विवाद सुलझाने की संभावना तलाशने का सुझाव दिया था। वहीं निमोही अखाड़ा और मुस्लिम पक्षकार का कहना है कि वह इस मामले में मध्यस्थता के लिए …
युवाओं के राजनीति में आने से होगा महिला शोषण मुक्त समाज
रिठाला विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक महेन्द्र गोयल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिसमें उनपर एक महिला ने अपने साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। प्रशांत विहार थाने में दर्ज कराए गए मामले में सिर्फ विधायक ही नहीं बल्कि उसके भाई के खिलाफ भी शिकायत की गई है। फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता के मुताबिक, करीब 2 साल पहले वह पेंशन के काम से विधायक के सेक्टर 13 रोहिणी स्थित अपार्टमेंट गई थी। उस वक्त विधायक घर पर अकेला था। यहीं उसने पीड़िता के साथ बंदूक दिखाकर जबरन शारीरिक संबंध …
युवाओं को राजनीति में आपसी भाईचारे से बढ़ाने होंगे अपने कदम
उत्तर प्रदेश में संतकबीर नगर के सांसद और विधायक का एक ऐसा मामला सामने आया है कि जिसको सुनकर सबके होश उड़े हुए हैं। दरअसल, भाजपा के सांसद शरद त्रिपाठी और मेंहदावल से भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल के बीच बुधवार शाम सार्वजनिक रूप से मारपीट हुई। जिसमें सांसद शरद त्रिपाठी ने अपने ही पार्टी के विधायक पर जूतों की बारिश कर दी। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और जमकर बवाल भी हुआ। यह हैं हमारे देश के नेता जो किसी और की बात तो दूर अपनी ही पार्टी के नेताओं से …