संसद में 32% आरक्षण के साथ हों मनोहर पर्रिकर जैसे नेता
देश के सबसे ईमानदार और बेदाग छवि वाले नेताओं में से एक गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का रविवार शाम निधन हो गया। वह देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री थे जिन्होंने आईआईटी से ग्रेजुएशन की थी। उन्होंने 1978 में आईआईटी बॉम्बे से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद वह 26 साल की उम्र में RSS में शामिल हो गए। उन्हें गोवा में गृह नगर मपूसा का संघचालक नियुक्त किया गया था। वह 1990 के रामजन्म भूमि विवाद में हिस्सा लेने वाले नेताओं में एक थे। उनका राजनीतिक सफर तब शुरू हुआ जब उन्हें आरएसएस ने भाजपा …
70 से अधिक उम्र के नेताओं को वोट न देकर करें विरोध
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने जानकारी दी है कि कंप्यूटर की बुद्धि क्षमता किस तरह से काम करती है इसकी जानकारी अब स्कूल स्तर पर ही विद्यार्थी ले सकेंगे। सीबीएसई द्वारा सत्र 2019-20 से कृत्रिम बुद्धिमता (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) को विषय के रूप में जोड़ जा रहा है। इशके साथ ही दो विषय बचपन की देखभाल और शिक्षा (अरली चाइल्डहुड केयर एजुकेशन) और योगा की पढ़ाई भी शुरू करने जा रहा है। इन तीनों विषयों को छात्र वैकल्पिक विषय के तौर पर पढ़ सकते हैं। बोर्ड की मानें तो 9वीं से 12वीं तक के लिए यह शुरू किया गया है। …
इस होलिका दहन में हो भ्रष्टाचार और सत्ता के लालच का हो नाश…
भारत में होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। होलिका दहन पर कईं अलग-अलग कहानियां भी प्रचलित है। हिंदु धर्म में होली की सबसे प्रचलित कथा भगवान कृष्ण और राधा रानी की है। इस कथा में राक्षसी पूतना एक सुंदर स्त्री का रूप धारण कर बालक कृष्ण के पास जाती है और उन्हें जहरीला दूध पिलाने की कोशिश करती हैं। लेकिन कृष्ण उसको मारने में सफल रहते हैं। पूतना का देह गायब हो जाता है और बाल कृष्ण को जीवित देख सभी गांववालों में खुशी की लहर दौड़ पड़ती है फिर सब मिलकर …
कांग्रेस की लिस्ट में परिवारवाद, आखिर कब रुकेगा यह सिलसिला?
लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ पार्टियों ने उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी करनी शुरू कर दी है। वहीं कांग्रेस ने भी शुक्रवार को उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। जारी की गई लिस्ट में पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया का नाम भी शामिल है। जिस वजह से कांग्रेस की लिस्ट में परिवारवाद की झलक दिख रही है। बता दें लगातार हो रहे इंटरनल सर्वे में पीएल पुनिया का नाम आने पर भी वह यह मांग कर रहे थे कि तनुज पुनिया को टिकट दिया जाए। आखिरकार कांग्रेस आलाकमान ने तनुज पुनिया के नाम पर …
युवाओं के राजनीति में 32% आरक्षण से ही संभव देश का विकास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राहुल गांधी के ‘चौकीदार चोर है’ के आरोप पर जवाब दिया। उन्होंने ट्वीट किया- आपका चौकीदार मजबूती के साथ खड़ा है और देश की सेवा में जुटा है। लेकिन मैं अकेला नहीं हूं। ऐसा हर व्यक्ति जो भ्रष्टाचार, गंदगी और समाज के दुश्मनों से लड़ रहा है, वह चौकीदार है। जो भी व्यक्ति भारत के विकास के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है, वह चौकीदार है। आज हर भारतीय कह रहा- मैं भी चौकीदार हूं। इसी लिए देश के हर व्यक्ति को अपने हक और अधिकार के लिए खड़े होना चाहिए। जिस अधिकार में …
राजनीति में 32% आरक्षण से युवा बनेगा भारत का आज
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शनिवार को 180 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान कर सकती है। शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। जिसके बाद उम्मीदवारों के नाम का एलान किया जाएगा। पर क्या इन सीटों के उम्मीदवारों में कही युवाओं का हक होगा? इसीलिए जरूरी है कि युवा अपने हक के लिए खड़े हों और देश की तरक्की में अपना योगदान दें। जिसकी Iyuva कोशिश कर रहा है। Iyuva की यह मांग है कि देश में युवाओं को उनके हक के साथ राजनीति में 32% …
हादसों की जगह जरूरत है देश में उन्नति की
मुंबई के सीएसटी स्टेशन के पास हुए पुल हादसे में एक बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच की रिपोर्ट में हादसे के पीछे बीएमसी की गलती नज़र आ रही है। गुरुवार हुए हादसे के बाद से ही रेलवे और बीएमसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। सामने आई रिपोर्ट की मानें तो कुछ समय पहले जब अंधेरी में पुल हादसा हुआ था तब इस पुल का भी ऑडिट हुआ था। यह पुल 1981 में बना था और जिसकी जिम्मेदारी बीएमसी के इंजीनियरों के पास दी गई थी। क्या फायदा ऐसी सरकार को जो अपने कार्यों में अनदेखी के चलते …
लोकसभा चुनाव 2019 में युवाओं का कितना है हक?
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को चार और उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, यूपी के गोंडा से विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह को टिकट दिया गया है। वहीं, संभल सीट से शफीकुर्र रहमान को उम्मीदवार बनाया गया है। पहले खबरें थी कि मुलायम सिंह यादव अपने पुराने गढ़ संभल से समाजवादी पार्टी अपर्णा यादव को लोकसभा चुनाव लड़ा सकते है। वहीं खुद मुलायम सिंह यादव अपनी पुत्रवधु अपर्णा यादव को इस सीट पर चुनाव लड़ाने के इच्छुक थे। पर उम्मीदवारों की सूची में किसी भी युवा …
70 साल से अधिक उम्र के नेताओं का चुनावी बहिष्कार!
विश्व में भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। कहते हैं किसी देश का युवा उसका केंद्र बिंदु होता है। लेकिन दूसरी तरफ उसको देश की राजनीति में वह दर्जा नहीं दिया जाता, जितना उम्र दराज लोगों को दिया जाता है। स्वतंत्रता के बाद से अब तक देश की बागडोर बुजुर्ग नेताओं के हाथ में रही है। ज्यादातर नेता 70 वर्ष से अधिक उम्र के रहे हैं। 78 वर्ष के गांधी जी से लेकर 72 वर्ष के सरदार पटेल तक राजनीतिक पद पर आसीन थे। प्रधानमंत्री पद पर 81 वर्ष के मोरारजी देसाई, 71 वर्ष के श्री नरसिंहा राव और 75 …
बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए संसद में जरूरी है युवा
तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर सबके होश उड़ जाएंगे। एक ऐसा गिरोह जो सुनसान जगहों पर जा रही लड़कियों को अपना शिकार बनाता था। इस गैंग का खुलासा तब हुआ जब एक 19 साल की छात्रा इस गैंग का शिकार बनी। 12 फरवरी को पोलाची में एक मामला सामने आया था। इसमें 4 युवकों ने एक छात्रा को कार के अंदर खींचकर उसका रेप किया और वीडियो बनाया। हैरान कर देने वाली बात यह है कि जब इस केस की जांच हुई तो पता चला कि अब तक यह गैंग लगभग 50 …