
पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन में गुरूवार को होली मनाने के सादे कपड़ों में पुलिस अधिकारी को नशे में धुत बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। वहीं तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) मोनिका भारद्वाज के मुताबिक, निहाल विहार पुलिस स्टेशन में पुलिस अधिकारी निहाल कुमार उप निरीक्षक के पद पर कार्यस्त है। वह होली के दिन अपने रिश्तेदारों के साथ ढ़ाबा ढूंढने निकले थे। तब वह ड्यूटी पर नहीं थे। पीड़ित के मुताबिक रघुवीर नगर में सुबह करीब 11.15 बजे कुछ युवकों ने कुमार की कार पर रंग डाल दिया। जिसके बाद बदमाशों और पुलिस अधिकारियों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। और बदमाशों ने पुलिस अधिकारियों को पीटना शुरू कर दिया। और भागने से पहले पीड़ित को चाकू मार दिया। क्या अब पुलिस अधिकारी खुद की रक्षा करने में भी सक्षम नही रहे? या इन बदमाशों की हिम्मत में बढ़ोत्तरी हो रही हो। इन बढ़ते अपराधों को रोकने में पूरी तरह से सक्षम है युवा। अगर युवा पीढ़ी को राजनीति में 32% आरक्षण मिलें तो संभव है कि यह युवा पीढ़ी देश की राजनीति विकास भी करेगी और समाज में बढ़ते अपराधों की भी रोकथाम करेगी।