इस होलिका दहन में हो भ्रष्टाचार और सत्ता के लालच का हो नाश…

इस होलिका दहन में हो भ्रष्टाचार और सत्ता के लालच का हो नाश…

भारत में होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। होलिका दहन पर कईं अलग-अलग कहानियां भी प्रचलित है। हिंदु धर्म में होली की सबसे प्रचलित कथा भगवान कृष्ण और राधा रानी की है। इस कथा में राक्षसी पूतना एक सुंदर स्त्री का रूप धारण कर बालक कृष्ण के पास जाती है और उन्हें जहरीला दूध पिलाने की कोशिश करती हैं। लेकिन कृष्ण उसको मारने में सफल रहते हैं। पूतना का देह गायब हो जाता है और बाल कृष्ण को जीवित देख सभी गांववालों में खुशी की लहर दौड़ पड़ती है फिर सब मिलकर पूतना का पुतला बनाकर जलाते हैं। इस बुराई पर अच्छाई की जीत की खुशी में होली मनाई जाती है। भारत में भी कई ऐसी ही बुराईयां हैं। जिनमें राजनीति में भ्रष्टाचार, परिवारवाद जैसी बुराईयां आती हैं। देश की राजनीति इतने हद तक गंदी हो गई है कि देश के नेता वायुसेना के किए गए एयरस्ट्राइक पर भी राजनीति शुरू कर दी है। इसलिए अब देश के उम्रदराज राजनेताओं की जगह राजनीति में होने की बजाय युवाओं को राजनीति से जोड़ा जाए। जिसके लिए Iyuva राजनीति में युवाओं के लिए 32% आरक्षण की मांग करता है। जिससे देश में गंदी राजनीति खत्म हो और देश की राजनीति में बुजुर्ग राजनेताओं की जगह नई सोच वाले युवा नेता राजनीति में कदम रख सकें।

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *