
आए दिन समाज में महिलाओं के साथ हिंसा की खबरें आती रहता हैं। देश में हर साल न जाने कितनी महिलाएं रेप, छेड़छेड़, घरेसी हिंसा की शिकार होती हैं। हर दिन महिलाओं से जुड़ी कोई-न-कोई खबर मिलती ही है, जिसमें या तो किसी महिला के साथ रेप होता है या उन्हें घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ता है, जिसमें उसे प्रताड़ित किया जाता है या उसकी हत्या कर दी जाती है। यह एक दयनीय स्थिति है जिसके लिए कोई ठोस कदम उठाना जरूरी है। यह एक सोचने वाली बात है आखिर देश में क्यों इतने अपराध बढ़ रहे हैं? क्या सरकार इसके लिए कोई कदम उठा भी रही है या नहीं? या हर व्यक्ति को अपने हक के लिए खुद आगे आकर लड़ना होगा। हमें अपने देश की राजनीति में बदलाव करने की जरूरत है। जिसमें देश के युवाओं का होना बहुत आवश्यक है जिसमें महिलाओं की भी बराबर भागीदारी होनी चहिए। इस ओर Iyuva ने पहल करते हुए मांग उठाई है कि युवाओं को राजनीति में 32% आरक्षण मिलना चाहिए। इसलिए युवाओं को भी इसमें आपना योगदान देना होगा।